फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में मृत मिला 30 वर्षीय युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नडोली इलाके में 30 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में मृत मिला है। शुक्रवार सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया है। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पाया कि युवक का मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गिरा हुआ था। उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र सोमराज निवासी वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि वीरवार रात को वह वार्ड नंबर 17 में होने वाली किसी पार्टी में शामिल होने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह उन्हें पुलिस से उसके मृत पाए जाने की सूचना मिली है। लिहाजा अभी वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें