फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीसी कार्यालय के पास एक माह से भरा पानी, बढ़ा संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में नालों की सफाई के दावे खोखले साबित होने लगे हैं। डीसी आफिस के ठीक सामने वाला नाला पिछले एक माह से ओवरफ्लो हो रहा है। इसका गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे जहां लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं बीमारी फैलने का भी डर है।
विज्ञापन

हैरानी यह है कि इस सड़क से अधिकारी और राजनेता गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इस समस्या पर नहीं गया। प्रशासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा।
नाले से निकल रहा पानी कॉलेज रोड से होता हुआ लोअर शिवानगर स्थित जिला सूचना विभाग के कार्यालय तक पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करना तो दूर अभी तक किसी भी विभाग ने ये भी जानने का प्रयास नहीं किया है कि नाले से निकल रहे पानी का कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें