फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्मशान घाट में पानी की व्यवस्था न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पेइया गांव में श्मशान घाट में पानी की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा, पिछले करीब आठ महीनों से यहां पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी पूर्व पंच सुरेश कुमार, जोगिंदर कुमार, साहिल शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अपने तौर पर पैसे इकट्ठे कर श्मशान घाट तक पाइपलाइन पहुंचाई लेकिन इसके बावजूद भी विभाग पानी की व्यवस्था नहीं कर पाया। पिछले 8 महीने से पानी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में गांव में एक युवक की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां चुनने के लिए पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग का यही रवैया रहा तो अगला प्रदर्शन विभाग के कार्यालय के बाहर या हाईवे पर करेंगे। प्रदर्शन में विशाल कुमार, मदनलाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें