फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में संडे ऑन साइकिल का आयोजन, फिटनेस के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला कठुआ ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को जिले के सभी शिक्षा जोन में आयोजित होने वाली साइकिल रैली में विभाग के फील्ड स्टाफ और 348 साइकिल सवार छात्रों ने हिस्सा लिया। इस साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को फिटनेस का संदेश दिया गया। विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जो लोगों को अपनी दिनचर्या में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करता है ताकि वे स्वस्थ और फिट रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें