फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिंगा अंब क्षेत्र में नाके के दौरान 116 शराब के क्वार्टर और बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी (जेके08एफ 0119) को जांच के लिए रोका तो उसमें से देसी शराब के 180 मिली. के 69 क्वार्टर, 250 मिली के 36 क्वार्टर और 750 मी ली की 11 बोतलें बरामद की गईं। वाहन चालक मौके से भाग निकला, जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी मंगलूर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने चालक की पहचान अमन सिंह निवासी माया तहसील हीरानगर के रूप में बताई है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर धारा 48 ए एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें