फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मढ़ीन नोऊ चक सड़क की हालत खस्ता, जगह-जगह गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मढ़ीन से नोऊ चक सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। इसकी वजह से आम लोगों को कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। यह रोड ओल्ड सांबा कठुआ सड़क को सीमावर्ती इलाके में जीरो लाइन की सड़क से जोड़ती है।पहले ही यह सड़क काफी संकरी है और अब इस पर बने गड्ढों से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। खासतौर पर शाम ढलने के बाद इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। कई बार स्थानीय लोग इसकी मरम्मत और इसके चौड़ीकरण की मांग कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हुई है और रोजाना लोगों को जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार ने कहा, करीब 6 से 8 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस पर दोपहिया वाहन लेकर चलना बेहद मुश्किल है। कई बार प्रशासन से इसकी मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, आसपास के लगभग सभी इलाकों में नई सड़क बनी है और कुछ सड़कों का चौड़ीकरण भी हुआ है लेकिन अभी तक इस सड़क पर किसी का ध्यान नहीं गया है जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सूरज शर्मा ने कहा, यह सड़क कई सीमावर्ती गांवों को लगती है। रोजाना हजारों की संख्या में यहां से वाहनों की आवाजाही होती है। जो लोग रोजाना यहां से गुजरते हैं वह तो बचते संभलते इस पर सफर कर लेते हैं, लेकिन पहली बार किसी के लिए इस पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन को इस सड़क पर ध्यान देना चाहिए और क्षेत्र में घनी आबादी के लोगों को पेश आ रही परेशानी का हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें