फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तूफान के कारण हीरानगर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल के कई इलाकों में शनिवार को तूफान के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करीब 35 बिजली के खंभे टूट गए। इसकी वजह से उपमंडल के आधे से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभाग की टीम ने काम शुरू किया, लेकिन दोपहर बाद तक 50 से 60 प्रतिशत इलाकों में ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई, जबकि कुछ इलाकों में देर शाम तक विद्युत विभाग के कर्मचारी मशक्कत करते दिखे। वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी के कारण कुछ जगहों पर टीन के शेड और कुल्लों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। संपत्ति को हुए नुकसान की जांच में राजस्व विभाग की टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें