फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुख्यात अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार, उधमपुर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। उसे उधमपुर जिला जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस पोस्ट मढ़ीन की टीम ने किया। आरोपी की पहचान सूरज निवासी हरियाचक तहसील मढ़ीन के रूप में हुई है। सूरज मसीह के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट कठुआ से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद उसे उधमपुर जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सूरज मसीह के खिलाफ कठुआ जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें