हीरानगर। पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर गगन कोहली निवासी राजबाग लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त था।
हीरानगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा और डीएसपी अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गगन कोहली को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ राजबाग और हीरानगर पुलिस स्टेशनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। उसे जिला जेल राजोरी भेज दिया गया है।