कठुआ। जिले की नगरी तहसील से पड़ोसी राज्य पंजाब के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई। लोगों का कहना है कि पंजाब से सटी इस तहसील के लोगों की ज्यादातर रिश्तेदारी उस पार है। जिन्हें बस सेवा न होने से परेशान होना पड़ता है।
स्थानीय रमेश कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले बमियाल और नरोट जैमल सिंह के लिए अलग-अलग सेवाएं उपलब्ध थीं। जिनसे लोग आवागमन करते थे। क्योंकि इसका किराया काफी किफायती था। अब बस सेवाओं के बंद होने पर लोगों को आटो का सहारा लेना पड़ता है। वहीं दया राम का कहना है कि कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना कोटपुन्नू से भी लोगों को करना पड़ता है। उन्होंने इन रूटों पर पूर्व की भांति बस सेवा शुरू करने की मांग की। ताकि लोगों को सुविधा हो और इलाके में रोजगार भी बढ़ सके।