फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: माता सयोति के दरबार में माथा टेका, सुख समृद्धि मांगी

विज्ञापन
बलाहड़ में स्थित माता सयोति का पवित्र स्थल। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
हीरानगर। खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल बुधवार को कंडी क्षेत्र के गांव बलाहड़ में स्थित माता सयोति के पवित्र स्थल पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कुलदेवी के पवित्र स्थल पर माथा टेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर माता के मंदिर को रंग बिरंगी चुनरियों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत पूजा अर्चना से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद भजन कीर्तन और हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर महा आरती में पंजाब, कठुआ, सांबा, जम्मू और अन्य राज्यों से आए बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कुलदेवी को भोग लगाया गया, जिसके बाद विशाल भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति और बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा, यह मेल वर्षों से भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इसे सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। आयोजक समिति ने बिरादरी के लोगों से इस पवित्र स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा की और इसमें सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें