नत्र जांच शिविर के संबंध में जानकारी देते गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य।
- फोटो : kathua news
कठुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रवासी भारतीय नरेंद्र सिंह खालसा के सहयोग से शहर में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि 15 और 16 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा।
शहर के कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में लगने वाले शिविर में पहले दिन पटियाला के मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ. मनप्रीत सिंह और उनकी टीम लोगों की आंखों की जांच करेगी। इसी दिन पंजीकृत मरीजों के आपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे से शुरू होने वाले शिविर में मरीजों के पंजीकरण के साथ जांच का क्रम शुरू होगा। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप्रपधान कुलदीप सिंह, महासचिव परवीन सिंह, इशपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।