लौंडी शेरपुर सड़क पर चलता तारकोल बिछाने के काम।
- फोटो : kathua news
हीरानगर। कई सीमावर्ती गांवों को हाईवे से जोड़ने वाली लौंडी शेरपुर सड़क पर अब फिर से सफर सुगम होगा। इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है जो मार्च से पहले पूरा किया जाएगा।
डेढ़ वर्ष पहले तरनाह नाले पर पुल धंसने के बाद हाईवे का यातायात इस रूट से ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित किए जाने के कारण सड़क की हालत पूरी तरह से बिगड़ गई थी। बड़े-बड़े मालवाहकों की आवजाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे यहां स्थानीय लोगों को सफल करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। करीब डेढ़ वर्ष से लोग टूटी सड़क पर सफर कर रहे थे लेकिन अब सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिली है।
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की तरफ से सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया जाएगा। करीब 5.8 किलोमीटर लंबी सड़क पर 11. 64 करोड़ की लागत से तारकोल बिछाई जाएगी।
कोट
5.8 किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। 11.64 करोड़ की लागत से इस सड़क पर डबल कोट 5 इंच मोटी तारकोल बिछाई जाएगी। पहले चरण में 3 इंच और दूसरे में 2 इंच मोटी परत बिछाई जाएगी। मार्च से पहले यह काम पूरा हो जाएगा। - गरीब दास, एई बीआरओ।