फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में शान से लहराया 120 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
 अटल सेतु को रोशन करने वाली परियोजना का उद्घाटन करते हुए एसीबी के निदेशक श​क्ति पाठक, विधायक ठा - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कठुआ। बर्फीली हवाओं के बीच समुद्र तल से चार हजार दो सौ फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। युवाओं और स्थानीय लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरते हुए जिला प्रशासन की ओर से 120 फुट ऊंचे तिरंगे को कस्बे के मेला मैदान में स्थापित किया गया है। बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया।
विज्ञापन

डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि कठुआ मुख्यालय समेत देश के विभिन्न हिस्सों में विशाल तिरंगे स्थापित किए गए हैं। डीसी कठुआ से बनी में भी ऐसा तिरंगा लगाए जाने के संबंध में बात की गई थी। आज यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हर नागरिक में देशभक्ति का जज्बा भरेगा। गणतंत्र दिवस से पहले यह कस्बे को बड़ी सौगात है। बताया कि आने वाले समय में आसपास के पार्क को विकसित किया जाएगा और बैठने का भी इंतजाम होगा। उन्होंने कहा कि यह यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण होगा। इस मौके पर एसडीएम बनी, तहसीलदार बनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें