फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उत्साह से मनाया गुरु पर्व, भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी में गुरु पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र बनी में गुरु पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र में सिख समुदाय की आबादी बेहद कम होने के बावजूद गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया। इस आयोजन में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर गुरु पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। कोऑपरेटिव बैंक के सामने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। बनी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सभी धर्मों के लोगों का एकजुट होकर पर्व मनाना विशेष संदेश देता है। यह आयोजन दर्शाता है कि इन्सानियत और भाईचारा सभी धर्मों से ऊपर है। स्थानीय निवासी मुकेश सोंधी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं। वे पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बनी में सभी समुदायों का मिलकर पर्व मनाना इसी महान विचारधारा को दर्शाता है। इस पर्व पर लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें