फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में जवानों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सरदार पृथिनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्ठा और जवाबदेही बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की प्रिंसिपल एसएसपी मनजीत कौर ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक प्रशासन में सत्यनिष्ठा और जवाबदेही की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने सत्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने तथा जनसेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें