फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्कूटी सवार महिला गड्ढे में गिरकर घायल, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के न्यू बस अड्डे के पास पारलीवंड इलाके में वीरवार सुबह स्कूटी सवार महिला गहरे गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की बदहाली पर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के पास यह गड्ढा कई महीनों से बना हुआ है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शिकायतों के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई। हादसे के बाद नरेश शर्मा और अन्य लोगों ने खुद ही गड्ढे को भरने का प्रयास किया। नरेश शर्मा ने शहर की सड़कों की खस्ताहालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फुटब्रिज, वन विभाग कार्यालय और विशाल मार्ट के पास भी सड़कें बदहाल हैं, लेकिन संबंधित विभाग इन पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सावाल
नरेश शर्मा ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब कई सड़कों पर मरम्मत की जरूरत है तो ड्रीमलैंड पार्क जाने वाली सड़क को प्राथमिकता क्यों दी गई। यह सड़क करीब 40 फीट चौड़ी है। इस पर करोड़ों खर्च कर तारकोल बिछाया गया।
नाला जाम होने से बढ़ी समस्या
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान चरणजीत सिंह ने भी सड़क की खराब हालत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने जो नाला बनवाया वह जाम है। इस कारण सड़क नाले का पानी सड़क के बीचों-बीच बहता रहता है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और गड्ढे बन गए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोजाना अधिकारी गुजरते हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की। उन्होंने नाले की सफाई करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें