फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जांडी नाले में संदिग्ध वस्तुएं मिलने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर के जांडी नाले में एक संदिग्ध पाउच और जूता मिला है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई भी संदेहास्पद सामग्री नहीं मिली।खुफिया सूत्रों के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब 12 बजे एक स्थानीय निवासी ने जांडी नाले में एक पुराना खाली पाउच और एक पुराना जूता देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान बाने चक, जांडी लारा, जांडी नाला और आसपास के इलाकों में केंद्रित रहा। तलाशी अभियान लगभग पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। इस दौरान कोई अन्य सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें