फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डोगरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएंगी बिलावर की राधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बिलावर के किशनपुर नगरी की राधा देवी भगत ने डोगरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की भारतीय भाषा समिति की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के सहयोग से शुरू की गई प्रतिष्ठित पुस्तक परियोजना में डोगरी भाषा का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना के माध्यम से वे डोगरी भाषा के समृद्ध मुहावरों को प्रस्तुत करेंगी। वह इसकी भाषाई विशेषताओं को भी दर्शाएंगी। इस परियोजना में डोगरी सहित लगभग 40 भाषाओं को शामिल किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे बिलावर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने राधा देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राधा देवी भगत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कर्नल चंद और रीता देवी की बेटी हैं। उन्होंने क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया है। हाल ही में उन्हें बीएचयू में डोगरी भाषा के लिए अतिथि संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें