फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑल सीजन फ्लावर गार्डन से वादियों में सालभर महकेगा पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ के पर्वतीय क्षेत्र में सरथल में 30 कनाल से अधिक भूमि पर विकसित होगी महत्वाकांक्षी परियोजना
विज्ञापन


हाफिज कुरैशी

बनी। कठुआ के पर्वतीय क्षेत्र सरथल में 30 कनाल से अधिक भूमि पर एक बारहमासी फूलों का उद्यान विकसित किया जाएगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरथल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करेगी। इसका उद्देश्य घाटी को वर्षभर चलने वाले पर्यटन केंद्र के रूप में बदलना है।
प्रस्तावित उद्यान में अलग-अलग मौसमों के अनुकूल देसी-विदेशी फूलों की किस्में रोपी जाएंगी। ये फूल कड़ाके की ठंड से लेकर गर्मियों तक अपनी चमक बिखेरेंगे। यह उद्यान वर्षभर पर्यटकों को आकर्षित करने वाला केंद्र बनेगा। विभाग ने इस परियोजना के लिए प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं तेज कर दी हैं। विभाग के अधिकारी शौकत अली ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम पहले ही क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। अब दूसरी विशेषज्ञ टीम सरथल का दौरा करेगी। यह टीम 30 कनाल भूमि के सटीक स्थल को अंतिम रूप देगी। इसके लिए मिट्टी की उर्वरता, जल स्रोतों की उपलब्धता और संपर्क सुविधा जैसे पहलुओं का विश्लेषण होगा। स्थल चयन के बाद परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक ने बताया मील का पत्थर
बनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर सिंह ने इस परियोजना को पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह जम्मू संभाग का एक बड़ा आकर्षण बनेगा। विधायक ने कश्मीर के विश्वप्रसिद्ध ट्यूलिप उद्यान से इसकी तुलना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरथल का उद्यान केवल वसंत तक सीमित नहीं रहेगा। यह चारों मौसमों में पर्यटकों का स्वागत करेगा। विधायक ने विश्वास जताया कि यह पर्यटकों को एक अलौकिक और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक ताने-बाने को भी मजबूत करेगी। उद्यान के बनने से बनी, सरथल और भद्रवाह मार्ग से जुड़े इलाकों में वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। पर्यटकों की नियमित आमद से स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बागवानी, पर्यटक मार्गदर्शन और आतिथ्य क्षेत्र में प्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। साथ ही होटल, अतिथि आवास, रेस्तरां और स्थानीय परिवहन कारोबार को भी संजीवनी मिलेगी। कठुआ व बनी के पारंपरिक हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों का कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को नई पहचान की उम्मीद
स्थानीय निवासियों और कारोबारियों को इस योजना से काफी आशाएं हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह योजना शीघ्र ही प्रशासनिक औपचारिकताओं को पार करेगी। यह परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। इससे सरथल को पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। यह क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें