फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सैनिक बोले-चार साल बाद अग्निवीरों को किया जाए स्थायी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जेएंडके एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक बुधवार को पठानिया स्थित एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित हुई। चेयरमैन सेवानिवृत्त मानद कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों, वेटरन्स, वीर नारियों और युद्ध विधवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने अग्निवीरों को चार साल बाद स्थायी किए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने अग्निवीर सैनिकों की सेवा अवधि में दो वर्ष की वृद्धि के सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़े पूर्व सैनिकों और पेंशनभोगियों के मुद्दों पर भी चर्चा की। जिला प्रधान हवलदार मनोहर सिंह ने इस निर्णय को सशस्त्र सेनाओं को मजबूत करने और युवाओं को अवसर देने वाला बताया। उन्होंने प्रशिक्षित सैनिकों की सेवाओं के निरंतर उपयोग पर जोर दिया। उप चेयरमैन बलबीर सिंह जसरोटिया ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग से जुड़े पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा की। फेडरेशन ऑफ वेटरन्स एसोसिएशन ने आयोग के सदस्यों से मुलाकात कर पेंशन संशोधन में स्पष्ट प्रावधानों की कमी पर चिंता जताई। बैठक के अंत में चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया ने बताया कि पूर्व सैनिकों और शहरवासियों के सहयोग से संचालित गायत्री गोशाला बेड़िया पत्तन में गोपाष्टमी के अवसर पर 17 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें गोपूजन, सत्संग और प्रीतिभोज होगा। उन्होंने राष्ट्र की एकता और विश्व शांति की कामना के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें