फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिले में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों का जीएमसी में इलाज जारी है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब शहर के वार्ड-3 में महाकालेश्वर मंदिर के पास दो कारों में टक्कर हो गई। इसमें 22 वर्षीय वरुण सिंह निवासी कोठी जनियाल पंजाब को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरा हादसा शहीदी चौक में हुआ। बाइक सवार 65 वर्षीय शत्रुघ्न साहू निवासी वार्ड-3 को एक कार ने टक्कर मार दी। तीसरा हादसा नगरी इलाके में शाम 6 बजे हुआ। इसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दलविंदर निवासी पमवाल, नगरी को पहले इलाज के लिए उपजिला अस्पताल नगरी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें