फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दिवाली मेेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में दीपावली मेले का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में वीरवार को दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों, खानपान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिवाली का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य मनोहर लाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष नीलम भगत और वरिष्ठ शिक्षकों के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने कढ़ाई, हाथ से चित्रित वस्तुएं, सजावटी दीये, रंग-बिरंगी लालटेन और तोरण जैसे हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने खानपान और खेल स्टॉल लगाए, साथ ही ‘ग्रेटिट्यूड वॉल’ और सेल्फी कॉर्नर भी बनाए। बाहरी प्रतिभागियों ने आरी वर्क, क्रोशिया उत्पाद, सूट और परफ्यूम के स्टॉल लगाए। मेले का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। इसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, शायरी और फरमाइशी गीत प्रस्तुत किए। पंजाबी, डोगरी और हिमाचली गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे कॉलेज परिसर में उत्सवी माहौल बन गया। प्राचार्य ने गृह विज्ञान विभाग और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यावहारिक कौशल और उद्यमिता की भावना विकसित करती हैं। मेले का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की अनामिका, नीलिमा गुप्ता और ममता खजूरिया ने नीलम भगत के मार्गदर्शन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें