फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रंगोली प्रतियोगिता में पीस हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ीन में हुई रंगोली प्रतियोगिता
विज्ञापन

वाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मढ़ीन में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा जम्वाल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के चार सदनों वेलबीइंग हाउस, इको हाउस, पीस हाउस और विजडम हाउस के बीच अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से खूबसूरत रंगोलियां तैयार कीं। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) मरहीन अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रंगोलियों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया और प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पीस हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विजडम हाउस और वेलबीइंग हाउस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। विजेता सदनों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, एकता और रचनात्मकता का संदेश देने के साथ विद्यालय परिसर को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें