हीरानगर में चल रही खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। इंटर जोनल जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आगाज हीरानगर में वीरवार को हो गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस मीट में अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 ब्वॉएज एंड गर्ल्स के लिए खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में अंडर-14 ब्वॉएज की 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ और अंडर-19 ब्वॉएज 100, 300, 500 मीटर दौड़ कराई गई।
अंडर-14 100 मीटर की दौड़ में कठुआ जोन के आर्यन, 200 मीटर में कठुआ के मोहित मेहरा, 400 मीटर में सल्लन के सचिन सिंह और 800 मीटर दौड़ में हीरानगर के ब्रिज भूषण प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-14 लंबी कूद में बिलावर के वसीम अख्तर, अंडर-19 ट्रिपल जंप में मढीन के लोचन, अंडर-19 भाला फेंक में बदनोटा के रमजान अली, अंडर-19 हाई जंप में हीरानगर जोन के निखिल विजेता रहे। एथलेटिक मीट में कुल 255 खिलाड़ियों हिस्सा लिया।