फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं का अधिकारी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बनी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मंजूर हुसैन ने सोमवार को बनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मंझिरी पुल परियोजना की समीक्षा करने के साथ ही गुज्जर हॉस्टल बनी के निर्माण कार्य को भी देखा। अधिकारी ने तय समयावधि में परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने मंझिरी पुल के निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से भी बातचीत की है। लंबित इस परियोजना के लिए ठेकेदार को कार्यालय में बुलाया गया है। इसके साथ साथ गुज्जर हॉस्टल में काम को फरवरी माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उनके साथ विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश सुंबड़िया, डीडीसी रीता ठाकुर, बीडीसी बाबू खान और लोक निर्माण विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें