फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबी शास्त्री क्लब दिल्ली, लाइफ केयर सीसी लखनऊ ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 10वीं पुलिस मार्टियर्स इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले जा रहे मैचों में अब रोमांच अपने चरम पर पहुंचने लगा है। सोमवार को प्रतियोगिता के दो क्वार्टर मैच खले गए। इसमें पहला क्वार्टर फाइनल मैच एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और कृष्णम इलेवन अमृतसर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें एलबी शास्त्री दिल्ली ने कृष्णम इलेवन अमृतसर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला लाइफ केयर लखनऊ और स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के बीच हुआ। पूरी प्रतियोगिता के दौरान पहली बार टाई हुए इस रोमांचक मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। इसमें लाइफ केयर लखनऊ ने जीत अपने नाम कर सेमीफाइनल का सफर पूरा किया है।
मैदान में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों की उपस्थिति में शुरू हुआ दिन के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलबी शास्त्री दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णम इलेवन अमृतसर के बल्लेबाज एलबी शास्त्री दिल्ली की घातक गेंदबाजी और फुर्ती के साथ किए गए क्षेत्ररक्षण के सामने बौने साबित हुए और 17.2 ओवर में मात्र 64 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गए।
विज्ञापन

एल बी शास्त्री दिल्ली की टीम ने 38 रन से यह नॉकआउट मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इस मैच के दौरान एलबी शास्त्री दिल्ली विकास दीक्षित को उनकी 26 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स क्लब जालंधर और लाइफ केयर सीसी लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब जालंधर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
लाइफ केयर सीसी लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर सोहराब के बेहतरीन 38 गेंदों में 05 चौकों और 04 छक्कों की मदद से 68 रनों के स्कोर के साथ 143 रनों का लक्ष्य स्पोर्ट्स क्लब जालंधर के समक्ष रखा। 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स क्लब जालंधर को 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 143 रन बना सकी। जिससे मैच टाई हो गया है और आयोजकों ने मैच का फैसला सुपर ओवर पर छोड़ा।
स्पोर्ट्स क्लब जालंधर की टीम ने केवल 03 रन बना सकी। जिसका लाइफ केयर सीसी लखनऊ ने आसानी से पीछा किया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस जबरदस्त रोमांच से भरे मैच में सोहराब को उनकी 38 गेंदों में 68 रनों के शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया था।
साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और जीएसआई कश्मीर के बीच मुकाबला आज
आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता में बचा एक मात्र क्वार्टर फाइनल मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और जीएसआई कश्मीर के बीच होगा। वहीं दिन के दूसरे सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले भी शुरू होंगे। जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच विक्की इलेवन पठानकोट और लाइफ केयर लखनऊ के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें