फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मंडल आयुक्त डॉ. राघव लंगर के निर्देश पर बुधवार को एडीसी ने उपमंडल मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कार्यालयों में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

एडीसी ने तहसीलदार कार्यालय बिलावर, तहसीलदार कार्यालय लोहाई मल्हार, डिप्टी सीईओ कार्यालय, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन

अधिकारी ने सभी सरकारी मुलाजिमों को निर्देश दिए कि समय पर कार्यालय पहुंचे और लोगों के प्रति जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएं। बताया कि किसी भी सरकारी मुलाजिम की ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें