फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई श्रम कार्ड के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। सहायक श्रम आयुक्त कठुआ रजनीश कुमारी ने शुक्रवार को नगर कमेटी कार्यालय में पार्षदों सीएससी सेंटर के लोगों के साथ बैठक कर ई श्रम कार्ड की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के बहुत से फायदे हैं। 16 से 59 वर्ष की आयु के जो लोग पीएफ, ईपीएफओ, एनपीएस, ईएसआईसी के सदस्य नहीं है वह कार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर में यह कार्ड बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। इस कार्ड को बनाने के लिए आधार नंबर, जो मोबाइल के साथ लिंक है। सेविंग बैंक का खाता, आईएफसी कोड आदि दस्तावेज देने होंगे। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने बताया कि ई श्रम कार्ड के तहत स्किल्ड और अनस्किल्ड लोगों को रजिस्टर कर उनका डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ मिल सके। इनमें फिशरमैन, किसान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मनरेगा, मील वर्कर, वेंडर, लेबर का काम करने वाले लोग और अन्य लोग आते हैं। नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर लोग अपना श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। यहां उनका रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा। कार्ड के प्रिंटिंग और लेमिनेशन के रुपये अलग से सीएससी सेंटर को देने होंगे। इस मौके पर नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान वार्ड पार्षद और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें