फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 3250 एलपीएम तक बढ़ी

विज्ञापन
जीएमसी कठुआ में नए आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, संवाद? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पीएम केयर के अंतर्गत जीएमसी कठुआ में एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही जीएमसी में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़कर 3250 एलपीएम हो गई है।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तीन महीनों के भीतर ही कठुआ जीएमसी ऑक्सीजन की शून्य उत्पादन क्षमता से 3250 एलपीएम क्षमता तक पहुंच गया है। कोरोना जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अब पर्याप्त इंतजाम हैं। इस संयंत्र को पूरा करने के लिए डीआरडीओ, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को शामिल किया गया था।
केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से 35.89 लाख रुपये पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और दो सीबीसी विश्लेषक के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जीएमसी में कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जीएमसी प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि टीके की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करने वाले स्टाफ को प्रोत्साहित करें। उन्होंने जीएमसी के सहायक अस्पताल में आईसीयू की भी जानकारी ली। इसके बाद हटली मोड़ में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को राशन बांटा।
विज्ञापन

-----
जिला सचिवालय में की बैठक
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ दौरे के दौरान जिला सचिवालय में पंचायत, निकाय प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ बैठक की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री के सामने प्रमुख सड़कों के जल्द पूरा होने, सीमा बंकरों के संशोधित भुगतान, जिले के पर्यटन संभावित क्षेत्रों को विकसित करने जैसे मुद्दों को रखा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि निर्वाचित सदस्यों के मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के हस्तक्षेप से हल किया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और निकाय सदस्यों से अपील की कि परियोजनाओं में किसी भी तरह की रुकावट को कम करने के लिए बिना विलंब जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क बनाएं।
................
जिला में पहली बार आयोजित हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता
डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच देखा। मैच में जम्मू, सांबा और कठुआ की दो टीमों ने हिस्सा लिया। टीम जम्मू वॉरियर ने टीम रॉयल वीमेन क्रिकेट क्लब जम्मू को 9 विकट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. जितेंद्र सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। मैच के दौरान जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ के सतपाल सिंह और गतिविधि सदस्य भी मौजूद थे।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल न्यू इंडिया की लड़कियों और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को अग्रसर करती हैं। हीरानगर में बनने वाला अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जम्मू-कश्मीर के खेल परिदृश्य को बदल देगा। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और स्पोर्ट्स काउंसिल को नई खेल प्रतिभाओं को खोजने और स्थानीय प्रतिभाओं को पोषित करने, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करने की भूमिका सौंपी जा रही है।

कठुआ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को राशन वितरित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, ?- फोटो : KATHUA

जीएमसी कठुआ में कोरोना टीके की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितें?- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें