फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथःबाजारों में रौनक बढ़ी

Tue, 07 Oct 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ त्योहार के निकट आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोमवार को बाजार में महिलाएं पसंदीदा शृंगार के  सामान खरीदतीं नजर आईं। मनयारी व सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


दुकानें भी सौंदर्य के सामानों से सजी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार कांच की चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद हैं। वहीं युवतियां भी माडर्न चूड़ियों की मांग कर रही हैं।

त्योहार के मद्देनजर बाजारों में आई रौनक के संबंध में दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने हर वर्ग को ध्यान में रखकर सामान मंगवाया है जिससे किसी को भी निराश न होना पड़े।
विज्ञापन


मिठाईवालों का कहना है कि आर्डर पर ही मिठाइयों को तैयार किया जा रहा है जिससे त्योहार पर गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ न हो। मिठाई वाले फेनी को भी आर्डर पर ही बना रहे हैं।

उनका कहना है कि फेनी जल्द ही अपनी गुणवत्ता खो देती है इसलिए जितने सामान का आर्डर होता है उतनी ही फेनी को तैयार किया जाता है। वहीं मनियारी की दुकानों में भी महिलाएं गजरा, सिंदूर आदि शृंगार सामान खरीदती नजर आ रही हैं।

शाम होते ही बाजार में रौनक बढ़ जाती है। बनी के इलाकों में कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। ठंड होने के चलते दुकानदारों ने भी गर्म कपड़ों के स्टाक को मंगवा लिया है जिससे किसी भी ग्राहक को कसबे से दूर न जाना पड़े।

उनका कहना है कि सर्दी होने के चलते महिलाएं, बच्चे, युवा, बड़ों के लिए गर्म कपड़े बतौर गिफ्ट भी पैक करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई है जिसके चलते गर्म कपड़ों की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें