फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षागत ढांचे को खराब करने का आरोप

Tue, 07 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (यूएसटीए) की जिला इकाई ने सोमवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित होकर शिक्षकों ने सरकार पर सरकारी स्कूलों में शिक्षागत ढांचे को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों के साथ तबादलों के माध्यम से सरकार शिक्षागत ढांचे को खराब कर रही है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए इकाई के जिला उपाध्यक्ष हंसराज शास्त्री ने तबादलों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा विभाग में तबादलों को उद्योग में तबदील कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में एक साल में जितने भी तबादले हुए हैं उनकी जांच की जानी चाहिए और एक पारदर्शी तबादला नीति बनाई जानी चाहिए।

अध्यक्ष डा. शशि पाल ने कहा कि कई महीनोें से शिक्षकोें को वेतन नहीं मिला है जिससे शिक्षक का दैनिक गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा शिक्षा विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने रहने से शिक्षकों को खाने के भी लाले पड़े गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने जीएडी विभाग द्वारा तबादलों पर लगाई रोक की सरहाना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का जल्द हल नही किया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन करने को मजबूर हाेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह, किशोरी लाल, ओपप्रकाश, सुदेश कुमार, भारत भूषण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें