फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईआईआईएम निदेशक ने युवाओं को दिया नवाचार व स्टार्टअप का मंत्र

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) जम्मू के अंतर्गत संचालित इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क घाटी में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया।
युवाओं के भविष्य के लिए कौशल आधारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में दो संस्थानों के 130 विद्यार्थियों और सात शिक्षकों के अलावा वैज्ञानिक, उद्योग विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी उपस्थिति रहे। निदेशक आईआईआईएम जम्मू डॉ. जबीर अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का दौर नवाचार, तकनीकी दक्षता और उद्यमिता का है। उन्होंने युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने, अपने कौशल को लगातार विकसित करने और उद्यमिता को एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क का उद्देश्य ही स्टार्टअप्स को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण, इन्क्यूबेशन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार आधारित उद्यमिता न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क के सीईओ डॉ. एजाज मीर ने संस्थान की गतिविधियों और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार, उद्योग-अकादमिक सहयोग तथा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वहीं आईआईआईएम के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सौरभ सरन ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि यही भविष्य के उद्योगों की मांग है। इस मौके पर प्रतिभागियों को उद्योगों की अपेक्षाओं, रोजगार की संभावनाओं और बायोटेक क्षेत्र में करियर के अवसरों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें