फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को नहीं बचाया तो मानवता भी खत्म हो जाएगी

विज्ञापन
चन्नग्रां गांव में पौधरोपण करते एनएसएस स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव चन्नग्रां में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शीतकालीन विशेष शिविर जारी है। रविवार को कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया। वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में ‘पर्यावरण को कैसे सुरक्षित करें’ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरणविद दीदार सिंह और रूपचंद ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से परिचित कराया। पर्यावरणविद दीदार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को नहीं बचाया तो मानवता भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में हम अपने पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचाते जा रहे हैं। जिसका नतीजा यह आया है कि कहीं भारी बारिश तो कहीं सूखे जैसे हालात लगातार बनते जा रहे हैं। धरती के लगातार बढ़ रहे तापमान से समुद्र के जल स्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं कि हम इस धरती से मानव जीवन को ही खत्म कर देंगे। वहीं, इस मौके पर मौजूद कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अरुण देव सिंह ने उपस्थित स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को बताया कि पर्यावरण का संरक्षण समाज की एक वर्ग का नहीं बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। इसका संरक्षण हम सामूहिक प्रयास से ही कर सकते हैं। लिहाजा मानवता को बचाने के लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें