कठुआ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईआईपीए) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. भारत भूषण को सम्मानित किया गया। रविवार को जम्मू स्थित आईआईपीए जम्मू-कश्मीर चैप्टर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. भूषण को यह सम्मान आईआईपीए के संरक्षक डॉ. अशोक भान, जम्मू-कश्मीर चुनाव आयुक्त और पूर्व मुख्य सचिव और अध्यक्ष बीआर शर्मा की मौजूदगी में दिया गया और उम्मीद की कि नवनिर्वाचित विधायक जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस मौके पर पूर्व पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा, आईआईपीए उपाध्यक्ष केबी जंडियाल के अलावा सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं सहकारिता मिजोरम अमित शर्मा, विक्रांत कुठियाला, प्रोफेसर अलका शर्मा, प्रोफेसर अनिल गुप्ता सहित आईआईपीए अन्य कार्यकारी परिषद के सदस्य और जम्मू-कश्मीर चैप्टर के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. भारत भूषण ने सम्मान प्राप्त करने के बाद लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।