फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दयालाचक-छलां सड़क पर बनेगा सुपर स्टील स्ट्रक्चर पुल

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
प्रांजलि में बन रहा स्टील सुपर स्ट्रक्चर पुल। - संवाद।
विज्ञापन
प्रांजलि में चल रहा पुल का काम, सितंबर में शुरू होगा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन



हीरानगर। दयालाचक-छलां के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इस रूट पर कई नए पुल बनाए गए हैं लेकिन प्रांजलि में बन रहा स्टील सुपरस्ट्रक्चर पुल आकर्षण का केंद्र बन रहा है। इस सड़क पर इस तरह का यह पहला और इकलौता पुल है।
करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का पूरा ढांचा लोहे का होगा जिसका काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार सितंबर में इस पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बीआरओ की ओर से किए जा रहे 25 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रांजलि पुल, गलमन पुल का काम पूरा होते ही यह काम पूरा हो जाएगा। इससे न सिर्फ इस सड़क पर सफर सुगम होगा बल्कि घाटी की दूरी भी कम होगी। पुल से इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी। बरसात के दिनों में यातायात बाधित होने से लोगों को पेश आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। बरसात के दौरान नाले में पानी भरने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्टील सुपर स्ट्रक्चर पुल है। इसका पूरा ढांचा मजबूत लोहे से तैयार होगा। बरसात से निर्माण कार्य में थोड़ी बहुत बाधा जरूर आई है लेकिन उम्मीद है तय समय में इसका कार्य पूरा होगा। सितंबर में इस पुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
-धर्मवीर सिंह, एई बीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें