फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के कालीबड़ी चौक पर नूपुर शर्मा व निजी चैनल के एंकर के समर्थन में प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनो - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। अपने कथित बयान के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा व उनका समर्थन कर रहे स्थानीय निजी चैनल के एंकर को मिल रही धमकी के खिलाफ विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ा रोष जताया है। बुधवार को शहर के कालीबड़ी चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदुओं की आवाज उठाने वालों को धमकी देनेेे वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू जसरोटिया ने कहा कि एक खास धर्म के कट्टरपंथी तत्व देश का माहौल खराब कर रहे हैं। आज देश में हिंदुओं के आराध्यों की बेअदबी, देवी देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित करना, हिंदू समाज की धार्मिक आस्था एवं विश्वास का मजाक उड़ाना आम हो गया है। हमारी धार्मिक आस्था से होने वाले खिलवाड़ को तुरंत बंद किया जाए। अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने विधर्मी, कट्टरपंथी तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए कानून के दायरे में सजा देने की मांग की। भूपेन सिंह जसरोटिया ने कहा कि हिंदुओं के मंदिरों को नुकसान पहुंचाने, नशीले पदार्थों की तस्करी और मवेशियों की तस्करी जैसे आपराधिक मामलों में लिप्त खास धर्म के लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई न होने का परिणाम है कि वह आज मुखर होकर बहुसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ आग उगल रहे है। लेकिन उन्हें यह नही पता कि आस्था के मसले में देश का हर हिंदू एक है। अगर वह इसके खिलाफ प्रतिक्रिया करेगा तो ऐसे बयानबाजी करने वालों को कहीं जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राष्ट्रीय हिंदू संगठन, युवा राजपूत सभा खरोट, यूथ फेडरेशन के अलावा कई अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें