फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या के विरोध में हाईवे जाम

Wed, 28 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
हाईवे जाम
विज्ञापन
तीन दिन से बिजली संकट से परेशान चड़वाल और आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा विभाग के खिलाफ मंगलवार को फूट पड़ा। लोगों ने चड़वाल मोड़ पर हाईवे जाम कर जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रोमी शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से चड़वाल, छपाकी, लड़वाल, बीरुचक, टांडा गांव में बिजली नहीं आ रही है। तीन दिन पहले दियालाचक में ट्रक की टक्कर से तीन खंभे टूट गए थे। इसी कारण से इस गांवों में बिजली सेवा प्रभावित हुई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिजली सेवा बहाल नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि जब लाइनमैन और जेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक खंभे नहीं लगाए जा सके हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल कमल शर्मा, राजेश शर्मा, अमन सिंह, शिवनंदन जसरोटिया ने कहा कि पिछले तीन दिन से बिजली विभाग तीन खंभे नहीं लगा पाया।
विज्ञापन


इसी से पता चलता है कि विभागीय अधिकारी कितनी गंभीरता से अपना कार्य कर रहे हैं और कर्मचारी किस प्रकार लोगाें की सेवा में जुटे हैं। उन्हाेंने कहा कि पिछले तीन दिनों में कई बार विभाग से बिजली सेवा बहाल करने के लिए कोई विकल्प तलाशने के लिए भी कहा, लेकिन विभाग ने इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया। एक घंटे तक हाईवे जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

मौके पर आए चौकी प्रभारी ने लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग विभाग के अधिकारी से आश्वासन मिलने की बात पर अड़े रहे। अंत में फोन पर विभाग के अधिकारी से बात करवाई गई और बुधवार शाम तक बिजली समस्या के समाधान के आश्वासन पर लोगों ने हाईवे यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें