फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जनजीवन रहा प्रभावित

विज्ञापन
उज्ज दरिया का पानी बढ़ने के बाद अपने मवेशी को बचाकर लाता पशुपालक। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तड़के बारिश का दौर शुरू हो गया। पहाड़ी इलाकों में देर रात से रविवार दोपहर तक लगातार बारिश रही, तो वहीं मैदानी इलाकों में दोपहर तक नाले और दरिया उफान पर आ गए। उज्ज दरिया से सटे इलाकों में सैकड़ों एकड़ भूमि का कटाव दर्ज किया गया है। 70 हजार क्यूसेक के अलर्ट लेवल को पार करते हुए दोपहर एक बजे उज्ज अचानक एक लाख के खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे उज्ज दरिया में सबसे अधिक 95 हजार 99 क्यूसेक का जलस्तर पर बहने लगा। इस दौरान घाटी, फोरलेन, चंग से लेकर चक छिब्बा और दर्जनों अन्य इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। चक छिब्बा में खड़ी फसल पर बाढ़ का पानी आने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। उधर, उज्ज पुल से सटी गुज्जर बस्ती में रिहायशी कुल्लों की ओर बाढ़ का पानी रुख कर गया। जलस्तर बढ़ने से पहले ही परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए तो वहीं मवेशियों को भी बाढ़ से बचा लिया गया है।
बिलावर और बनी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पस्सियां गिरने और फिसलन बढ़ने से लोग परेशान हुए। कठुआ शहर में भी भारी बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न रहीं। कालीबड़ी चौक समेत हटली मोड़ से सटे क्षेत्र में हाईवे पर एक बार फिर जलभराव हुआ। ड्रीमलैंड पार्क और सावन चक लिंक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर कॉज वे पर लगभग दो घंटे तक बाढ़ की स्थिति रही। कठुआ खड्ड में बाढ़ आने पर लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए कॉज वे को पैदल ही पार करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम खुलना शुरू हो गया और शाम तक अच्छी धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

शहर के ड्रीमलैंड पार्क के पास कठुआ खड्ड के तेज बहाव को पार करता परिवार। संवाद- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें