फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से गलियां लबालब

Sun, 26 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
कठुअा में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी और उमस को दूर करते हुए मौसम की करवट लोगों को रविवार तड़के राहत दे गई। कठुआ शहर सहित आसपास और दूरदराज इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


झमाझम बारिश से शहर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में पानी जमा हो गया। नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, कोर्ट रोड, पुलिस लाइन रोड, मुख्य बाजार, जिला सचिवालय के नजदीक सड़कें पानी में डूबी रहीं। नेशनल हाईवे पर भी कई जगह पानी भर गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चौबीस घंटों में भी बारिश के आसार जताए हैं।

झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर है। धान और मक्की की बुआई कर रहे किसानों के लिए तो बारिश खुशी लेकर आई। उन्होंने धान की रोपाई का काम तेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों के किसान कृष्ण चंद, देवी दयाल, चुन्नीलाल आदि बताया कि फसल लगाने के लिए यह बारिश पर्याप्त है। अब हर दो-चार दिन के बाद बारिश का होना जरूरी है। इलाके की अधिकतर कृषि भूमि बारिश पर निर्भर है। यदि समय पर और अच्छी बारिश हो जाए तो किसान मालामाल हो जाता है और सूखा पड़ जाए तो कंगाल। इस बार जिस तरह से बरसात समय से शुरू हुई है उससे लगता है कि मकई और धान की फसल अच्छी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें