फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पठानकोट और उधमपुर में डेंगू की दस्तक, कठुआ अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पठानकोट और उधमपुर में डेंगू की दस्तक के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की गठित टीमें जगह-जगह लोगों को जागरूक कर रही है ताकि इससे बचा जा सके।
विज्ञापन

उधमपुर में दो पॉजीटिव मामले और पठान में भी दो मामले के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है ताकि अगर कोई ऐसा व्यक्ति जो बाहर से डेंगू लेकर आ रहा है तो उससे आम लोगों को बचाया जा सके।

डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जहां विलेज सेनिटेशन कमेटियों को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं, नगर परिषद ने फाॅगिंग, साफ सफाई का काम तेज कर दिया है। जिले भर के उपजिला अस्पतालों में डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इनमें विशेष डेंगू बेड स्थापित करने के अलावा संदिग्ध मामलों को फौरी तौर पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



उधर, जीएमसी कठुआ में 20 बेड का डेंगू वार्ड तैयार किया गया है। जांच के लिए दो एलाइजा मशीनों को इस्तेमाल किया जाएगा, जिनमें दिन और रात जांच को लेकर तैयारी की गई है। यही नहीं, जीएमसी प्रशासन ने ब्लड बैंक में प्लेटलेट की पर्याप्त मात्रा भी सुनिश्चित कर ली है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को प्लेटलेट चढ़ाए जा सकें।

बता दें कि फिलहाल जिले में कोई भी डेंगू का मामला सामने नहीं आया है लेकिन अस्पतालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां आने वाले मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त बेड स्थापित किए जा रहे हैं ताकि मामले बढ़ने पर किसी भी तरह से कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा गंभीर मामलों के लिए एचडीयू और ज्यादा सीरियस मामलों के लिए आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है।

-
जगह-जगह हो रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम
शहर के वार्ड 10 में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने डोर टू डोर अभियान के साथ स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर डेंगू के प्रसार को रोकने में लोगों की भूमिका और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि आपके आसपास अगर कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से बुखार से पीड़ित है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाएं। ताकि उसे समय पर जांच व उपचार की सुविधा मिल पाए। उन्होंने अपने आसपास पानी न जमा होने देने की भी अपील की।

-
जिले में डेंगू के प्रसार को रोकने के साथ-साथ इसके उपचार की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सजगता बरत रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अलावा जिले के हर सीएचसी में दो दो बेड का आइसोलेशन वार्ड डेंगू के लिए स्थापित कर दिया गया है। यहां संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेेकर जांच के लिए जीएमसी कठुआ में भेजे जाएंगे। जिले को डेंगू से बचाने के लिए पहले ही सभी 277 चिन्हित तालाबों में गम्बूशिया प्रजाति की मछलियां डाली जा चुकी हैं। वहीं अब तक डेंगू के मरीजों की पहचान करने के लिए 560 सैंपल और चिकनगुनिया के 47 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें अब तक कोई भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन

-डॉ. विजय रैना सीएमओ कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें