फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर परिषद ने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के फुटपाथ को अतक्रिमण मुक्त बनाने की मुहिम के तहत नगर परिषद ने एक बार फिर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा की अगुवाई में निकली परिषद की टीम ने इस दौरान अतिक्रमणकारी दुकानदारों को अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखने के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने की नसीहत दी।
लगभग एक साल के अंतराल के बाद शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुधवार को निकली नगर परिषद की टीम की कार्रवाई पर कुछ दुकानदारों रोष जताते हुए कहा कि परिषद की कार्रवाई शहर को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें परेशान करने के लिए हो रही है। अगर परिषद लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने निकली है तो उसे सबसे पहले शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में सफाई की व्यवस्था कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही सिमट कर रह गई है। गलियों में दिन भर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नालों की सफाई सही से नहीं होने और बारिश के पानी की निकासी नहीं होने पर यह सड़कों में बहता रहता है, जिससे आम आदमी परेशान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि शहर में फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है। कठुआ शहर में फुटपाथों पर हुआ अतिक्रमण इसमें बाधा उत्पन्न करता है। इसके लिए आज उन्होंने मुखर्जी चौक से लेकर शहीदी चौक तक फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त किया गया है। उनकी यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी ताकि शहर के फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त रखा जा सके। जहां तक सफाई का मसला है तो अगर कहीं किसी को भी इसको लेकर समस्या है तो उनके कार्यालय में आए, उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें