फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए शुरू किया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
शहर के वार्ड 17 ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देते स्वास्थ्य कर्म
विज्ञापन
- बारिश के बाद धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी के चलते एक बार फिर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। दो दिन लगातार बारिश के बाद धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी के चलते एक बार फिर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम करवाए।
शहर के वार्ड नंबर 17 में स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने लोगों को मच्छरों के कारण होने वाले इन रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। डोर-टू-डोर चलाए जा रहे अभियान के बारे में मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि गत वर्ष जिले में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के 700 से अधिक मामले सामने आए थे। लिहाजा ऐसी स्थिति दोबारा न आए, इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। लोगों को इससे बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को गत वर्ष से लगातार जागरूक कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद इतने मामलों के सामने आने का एकमात्र कारण लोगों में जागरूकता का अभाव है। लोग बचाव के बताए गए सुझाव पर अमल नहीं करते। उन्होंने बताया कि डेंगू मच्छर का लारवा पूरे एक वर्ष तक कहीं भी जीवित रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। घरों में पड़े पुराने टायर, कूलर, खाली पड़े गमलों जैसे स्थानों पर जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें