रामकोट। तहसील के लाखड़ी के वार्ड नंबर पांच में स्थित काली माता मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भंडारा दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया जो शाम करीब पांच बजे तक चला। सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा शुरू होने से पहले स्थानीय महिलाओं ने एकत्रित होकर मंदिर परिसर में सत्संग किया। इससे पहले मंदिर में हवन-पूजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद