फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

विज्ञापन
हनुमान जयंती पर रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर में आरती करते भक्त। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटें भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भक्तों के जयघोष से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान वीर बजरंगी को स्नान कराने के उपरांत उनका शृंगार किया गया। इसके बाद उनकी मंगला आरती की गई। शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। दोपहर को आरती के बाद सवा कुंटल लड्डू का भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम 4 बजे के बाद माता की चौकी और सत्संग का आयोजन किया गया।
मंदिर में आयोजित होने वाले इस वार्षिक समारोह के संबंध में पुजारी पंडित अभितेष शर्मा ने बताया कि भक्तों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में कठुआ शहर के साथ आसपास के गांवों से भी हजारों भक्तों ने मंदिर में आकर बजरंग बली का आशीष प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें