फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र से 1.5 लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में पुलिस की सक्रियता के बाद भी चोरी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार की रात शहर के वार्ड 10 रजानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में चोर घुस गए और वहां से करीब 1.5 लाख के इलेक्ट्रानिक सामान चुरा ले गए। इस घटना की तैनात चौकीदार को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना के संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि दो अलग-अलग इमारतों वाले उनके कार्यालय में तैनात चौकीदार राजेंद्र कुमार रात 12.30 बजे पूरी इमारत का चक्कर लगाने के बाद कार्यालय की दूसरी इमारत में चला गया। सुबह 4.30 बजे जब दोबारा वह चक्कर लगाने के लिए आया तो उसने देखा की सभागार का ताला टूटा हुआ है। इसकी सूचना उसने अधिकारियों को दी। इसके बाद वह भी आनन-फानन कार्यालय पहुंचे और चोरी होने की जानकारी पुलिस के साथ साझा की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना में सभागार में लगा एक एलईडी टीवी, एक लैपटॉप और इन्वर्टर की दो बैटरियां चोर अपने साथ ले गए हैं। इसकी कीमत लगभग 1.5 लाख के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें