फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्च में की प्रार्थना

Sat, 19 Apr 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चर्च में गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा में शामिल ईसाई समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करने का पर्व शहर में धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के वार्ड 10 स्थित सेकर्ड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। जहां पादरी ने उन्हें मानवता के लिए प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की जानकारी दी।
विज्ञापन

पर्व के संबंध में ईसाई समुदाय के अशोक कुमार ने बताया कि आज के दिन उनके समुदाय के लोग प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हैं। इस दौरान चर्च में विशेष सभाएं आयोजित की जाती हैं और उपवास रखा जाता है। ये दिन ईसा मसीह की मानवता के लिए दी गई कुर्बानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर होता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सूली पर चढ़ने के तीसरे दिन यानी रविवार को यीशु मसीह फिर से जीवित हो गए थे। इसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें