फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समाज कल्याण अधिकारी से मिला लोगों का शिष्टमंडल

Sat, 19 Apr 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीपीएल परिवारों को बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को बंद किए जाने की भ्रांतियों को लेकर लोगों का शिष्टमंडल जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण चौधरी से मिला। उन्होंने विभाग से समाज में जा रहे इस संदेश को स्पष्ट करने की मांग की। शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पहुंचे एडवोकेट सुशील गुप्ता ने बताया कि हाल में आए बजट में सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के तहत आने वाले परिवारों को बेटी की शादी के दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इन परिवारों को अब तक मिलने वाली सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया है, जो सराहनीय है।
विज्ञापन

गुप्ता ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से गरीब परिवारों को अलग-अलग चिह्नित करने के लिए किए गए वर्गीकरण के आधार पर मिलने वाली सहायता की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। लोगों की समस्या सुनने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आश्वासन दिया वह इस बारे में लोगों तक उचित जानकारी पहुंचाने के लिए जल्द कदम उठाएंगे। इस मौके पर करतार चंद वर्मा, हेम राज सिंह, सूरज प्रकाश, प्रदीप अंबेडकरी, स्वतंत्र भारत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें