फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिनदहाड़े सोने पर किए हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल के प्रेता नगरोटा इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मामला प्रेता नगरोटा के वार्ड 9 का है, जहां एक घर से चोरों ने दोपहर को घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरातों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

इस चोरी की घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। नगरोटा के वार्ड 9 में रहने वाले सुरेंद्र सिंह मजदूरी करने जम्मू कश्मीर राज्य से बाहर गए थे। उनकी पत्नी व बच्चे भी चोरी की घटना के वक्त घर से बाहर गए हुए थे। सुरेंद्र सिंह की पत्नी एक निजी स्कूल में काम करती हैं। उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई, जब वह दोपहर करीब डेढ़ बजे घर वापस आईं।
उन्होंने घर के भीतर अलमारी खुली पाई, और सारा सामान बिखरा पाया। ऐसा मंजर देखकर घरवाले दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े हुई इस चोरी की किसी को भनक तक भी नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी है। नुकसान का आंकलन करने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें