फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर पाकिस्तान ने रातभर की गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईबी पर पाकिस्तान ने रातभर की गोलाबारी
विज्ञापन

हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा। रविवार रात को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने रातभर गोलाबारी की। इस दौरान अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने चक सामां पोस्ट से रविवार रात दस बजे से लेकर तीन बजे तक गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की गुरनाम पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें